हज यात्रियों के प्रशिक्षण को तैयारियां शुरू, सिर्फ 52 लोग करेंगे हज यात्रा
Basti News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए हज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इसके बाद भी इस बार सिर्फ 52 लोगों ने हज पर जाने के लिए आवेदन किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण के दौरान हज यात्रियों का टीकाकरण होगा।
जिले में कोटा का झंझट समाप्त होने के बाद भी हज यात्रियों को मक्का मदीना की यात्रा रास नहीं आ रही है। इस साल हज यात्रा के लिए केवल 52 लोगों ने आवेदन किया है।ई-सुविधा केंद्र/ हज फैसिलीटेशन सेंटर से जुड़े रहे मो. असलम ने बताया कि किराया की महंगाई से हज यात्री परेशान हैं। कोविड के दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 0-12 वर्ष तक बच्चों की हज यात्रा पर रोक लगा दिया था। लेकिन इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बच्चों की हज यात्रा पर रोक हटा लिया। इसके बाद भी हज यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी।
65 वर्ष के अधिक उम्र के जायरीनों की संख्या भी नहीं बढ़ी
जिला हज ट्रेनर हाजी सैफुद्दोजा ने बताया कि वर्ष-2025 की हज यात्रा में 65 वर्ष के अधिक जायरीनों के अकेले जाने पर रोक हटा लिया गया है। पहले यह आयु सीमा 70 वर्ष थी। इसके बाद भी हज यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पाई।
हज यात्रियों को महंगाई ने परेशान करके रख दिया है। ऐसे में हज यात्रियों की संख्या इस बार भी नहीं बढ़ पाई। जिन लोगों ने आवेदन करने के बाद किराया जमा कर दिया है, उनको कुछ दिनों में प्रशिक्षण, टीकाकरण कराकर मक्का मदीना भेजा जाएगा।
हाजी सैफुद्दोजा-जिला हज ट्रेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।