कलवारी-टांडा पुल पर काम शुरू
Basti News - कलवारी-टांडा पुल, जो लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित है, क्षतिग्रस्त हो गया है। राष्ट्रीय राज्यमार्ग विकास प्राधिकरण ने पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है, जो लगभग छह महीने तक चलेगा। यह पुल 2006...

कलवारी। लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर बने कलवारी-टांडा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से राष्ट्रीय राज्यमार्ग विकास प्राधिकरण पुल के मरम्मत शुरू करा दिया है। गुरुवार को एमटी मशीन से सड़क को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार पुल के मरम्मत में करीब छह माह का वक्त लगने का अनुमान है। जरूरत पड़ने पर पुल पर आवागमन को भी रोका जा सकता है। लुम्बिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बस्ती और अम्बेडकर नगर जिले को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर 1.19 अरब रुपये की लागत से बना 72 खम्भों वाले 2231 मीटर लंबा कलवारी-टाण्डा पुल वर्ष 2006 में बनना शुरू हुआ था।
राज्य सेतु निगम द्वारा निर्मित पूर्वांचल के सबसे लंबे इस पुल के निर्माण में आठ वर्ष में बनाया था। वर्ष 2013 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इसका उद्घाटन किया था। लोकार्पण के बाद 10 वर्षों में यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 2017 में पुल की बेयरिंग टूट जाने से लगभग 40 दिनों तक आवागमन बंद रहा। इस संबंध में राष्ट्रीय राज्यमार्ग विकास प्राधिकरण के अवर अभियन्ता एसएन तिवारी ने बताया कि पुल का फर्श कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।