अज्ञात कारणों से लगी आग में सात आशियाने जलकर राख
Basti News - बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के खेमराजपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में सात

बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के खेमराजपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में सात आशियाने जलकर राख हो गए। सबसे पहले गांव की दुर्गावती पत्नी रामरतन के भूसे वाली घारी में धुआं उठता दिखा। यह देखकर घरवाले आग बुझाने लगे। उसी समय तेज हवाओं चलने से भड़की आग की लपटों ने आसपास के छप्परपोश घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नल और पम्पिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया जा सका।
घटना में दुर्गा देवी पत्नी रामललन, भगवानदीन, राममिलन, शिवपूजन, निशा पत्नी रामू, नवमी लाल और नगेशर का रिहायशी छप्पर व उसमें रखे गृहस्थी का सारा सामान, भूसा आदि जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद छावनी पुलिस के साथ हल्का लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव, गुलजार अहमद, ग्राम प्रधान फूलचंद ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार जानकारी देने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय विधायक अजय सिंह ने भी गांव में पहुंच कर आगजनी में हताहत हुए परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।