Serious Injuries in Bike Collisions and Tempo Accident in Rudhauli अलग अलग दुर्घटना में दो घायल, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSerious Injuries in Bike Collisions and Tempo Accident in Rudhauli

अलग अलग दुर्घटना में दो घायल

Basti News - रुधौली में बाईकों की टक्कर और टेम्पो से गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रघुनाथ और इम्तियाज अहमद को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। रघुनाथ टेम्पो से गिरा, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 15 June 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
अलग अलग दुर्घटना में दो घायल

रुधौली, बस्ती। थानाक्षेत्र में नगर पंचायत रुधौली पावर हाउस के पास बाईकों के टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय स्वस्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया है। कस्बे के आमी नदी के पास टेंपो से गिरे युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी उपचार कराया गया है। नगर पंचायत रुधौली निवासी रघुनाथ पुत्र ओमप्रकाश बांसी से रुधौली आ रहे थे। तभी आमी नदी के पास पहुंचने पर अचानक टेम्पो से वह गिर कर गंभीर रूप घायल हो गए। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा थानाक्षेत्र के रामभारी निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र लैश मोहम्मर रुधौली क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में अपने रिश्तेदार जौहर अली के यहां जा रहे थे।

अचानक पावर हाऊस के पास किसी अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।