100 हो गई यातायात कांसटेबलों की संख्या, सुधरेगी यातायात व्यवस्था
Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। जिले में यातायात सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एसपी

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में यातायात सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एसपी अभिनंदन ने 30 पुलिस कर्मियों की तैनाती यातायात में कर दी है। इनमें कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
यातायात संचालन के लिए पहले से करीब 70 कर्मियों की तैनाती है। अब इनकी संख्या बढ़कर 100 पर पहुंच गई है। इससे शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के प्रमुख कस्बों में भी जाम की समस्या को दूर करन में मदद मिलेगी।
जिले में विशेषकर नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित बनाए रखने और यातायात पुलिस बल में अत्याधिक कमी को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। इस लिस्ट में कोतवाली से पांच, पुरानी बस्ती से दो और वाल्टरगंज से तीन पुलिस कर्मियों को यातायात में तैनात किया गया है। रुधौली, लालगंज, सोनहा, कलवारी, नगर, गौर, पैकोलिया और पुलिस लाइन से दो-दो पुलिस कर्मी, मुंडेरवा, कप्तानगंज, हर्रैया व परसरामपुर से एक-एक पुलिस कर्मियों को यातायात में स्थानांतरित किया गया है। इन पुलिस कर्मियों के यातायात में तैनाती के साथ ही एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में अपना पूरा योगदान पुलिस कर्मी दे सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।