बस्ती में होली खेलकर लौट रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत
Basti News - बस्ती में एक 40 वर्षीय व्यक्ति होली खेलकर लौटते समय महाराजगंज फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर घायल होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम...

बस्ती, हिंदुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजगंज फ्लाईओवर पर होली खेलकर लौट रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को ट्रक ने ठोकर मार दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहाँ से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोपहर तकरीबन 12.30 बजे कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज फ्लाईओवर ओवर के पास सर्विस रोड के किनारे लोग होली पर डीजे बजा कर थिरक रहे थे। इसी दौरान तेलियाडीह निवासी मुन्ना पुत्र राम लौट भी होली खेलने और डीजे पर नाचने आया था। होली खेलने के बाद वह सड़क पार कर घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।