Accident in Gopiganj Bike Slips on Water Auto Overturns Passenger Injured सड़क पर बह रहे पानी के कारण हादसा, दो लोग घायल, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsAccident in Gopiganj Bike Slips on Water Auto Overturns Passenger Injured

सड़क पर बह रहे पानी के कारण हादसा, दो लोग घायल

Bhadoni News - सड़क पर बह रहे पानी के कारण हादसा, दो लोग घायल क क कक क क कक क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 19 April 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर बह रहे पानी के कारण हादसा, दो लोग घायल

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमवां स्थित एक निजी कारपेट कंपनी के पास शुक्रवार को हादसा हो गया। सड़क पर बह रहे पानी से बाइक सवार फिसल कर गिर पड़ा। इसके कारण आटो भी नाले में पलट गया। घटना में आटो सवार स्नेहा 18 वर्ष नाले में गिर जाने से घायल हो गई। वाराणसी जनपद के रोहनिया निवासी संजय सिंह 48, पत्नी पूजा सिंह 44, पुत्री स्नेहा सिंह 18 वर्ष आटो स्थित किसी रिश्तेदार के घर अमवां आए थे। अमवां सर्विस लेन पर आटो जब पहुंचा तो इस बीच लालानगर निवासी कामरान की बाइक सड़क पर बस्ती के लोगों के द्वारा बहाए जा रहे पानी में फिसल गई। बाइक सवार अनियंत्रित होकर आटो से जा भिड़ा। घटना के चलते आटो अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के नाले की तरफ पलट गया और आटों में बैठी स्नेहा सिंह नाले में गिरकर घायल हो गई। आने-जाने वाले राहगीरों के सहयोग से नाले में गिरी युवती को बाहर निकाला गया। परिवार के लोग निजी अस्पताल में उपचार करवाए। स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि उक्त स्थान पर बह रहे पानी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।