Bhadohi Experiences Hottest Day in Five Years with Temperature Reaching 41 09 C पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा 21 अप्रैल, पारा 41.9 डिग्री, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsBhadohi Experiences Hottest Day in Five Years with Temperature Reaching 41 09 C

पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा 21 अप्रैल, पारा 41.9 डिग्री

Bhadoni News - पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा 21 अप्रैल, पारा 41.9 डिग्री क क क कक क क क क क क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 22 April 2025 04:44 AM
share Share
Follow Us on
पांच वर्षों में सबसे गर्म रहा 21 अप्रैल, पारा 41.9 डिग्री

भदोही, संवाददाता। इधर कुछ दिनों तक पुरवा हवा के कारण राहत के बाद गर्मी ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 21 अप्रैल सोमवार को पछुआ हवा बहने के कारण तापमान दिन का बढ़कर 41.09 डिग्री तक पहुंच गया। जो इधर के पांच वर्षों में सबसे गर्म दिन महसूस किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। प्यास की शिद्दत जहां तेज महसूस होने लगी हैं, वहीं पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। बता दें कि गत सप्ताह आंधी संग बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ ही लगातार पुरवा हवा बह रही थी। ऐसे में दिन के साथ ही रात को पारा कम हो गया था। इस बीच, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार को पछुुआ हवा का असर देखा गया। इसके कारण सोमवार को दिन का तापमान बढ़कर 41.09 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि रविवार की रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश कुमार बरनवाल ने बताया कि इधर के पांच वर्षों में सबसे गर्म दिन 21 अप्रैल का इस साल महसूस किया गया।

उधर, खास बात कि गर्मी बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। मौसम में नर्मी के दौरान मच्छरों से भी लोगों को राहत मिली थी। अब मच्छरों के आतंक से नींद भी पूरी नहीं हो रही है। तापमान बढ़ने से इंसान के साथ साथ जानवरों, पक्षियों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि तालाब, गड्ढे और नहरों में पानी न होने से उनके लिए पेयजल की दिक्कत होती है। मौसम ने एक बार फिर से अप्रैल के दूसरे सप्ताह का रंग पकड़ लिया है। ऐसे में यदि लोग खान-पान से लेकर आवागमन और पहनावा में सावधानी नहीं बरतेंगे तो कई तरह की समस्या उठाएंगे। महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गर्मी में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। घर से पानी पी करके निकले, पूरा बदन ढके रहे। धूप से आकर फौरन पानी न पिए और मिनरल पेय पदार्थ लेते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।