Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsJan Adhikar Party s Brotherhood Journey Arrives in Gyanpur Mirzapur
आज आएगी भाईचारा बनाओ यात्रा
Bhadoni News - ज्ञानपुर में जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा का आगमन आज होगा। पार्टी के सदस्य जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर भाईचारा बनाने का आह्वान करेंगे। यात्रा चील्ह पुल से शुरू होकर जगापट्टी में...
Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीFri, 7 March 2025 05:03 AM

ज्ञानपुर। जन अधिकार पार्टी का भाईचारा बनाओ यात्रा का आगमन आज जिले में होगा। इसमें पार्टी के लोग जिले में कई स्थानों पर भ्रमण कर भाईचारा बनाने का आह्वान करेंगे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि सात मार्च शुक्रवार को दस बजे यात्रा चील्ह पुल जिला मिर्जापुर से साढ़े दस बजे जगापट्टी में आएगी। यहां यात्रा के स्वागत सभा का आयोजन होगा। इसके बाद यात्रा में शामिल लोग खमरिया, औराई चौराहा, उगापुर, सर्रोई, देवनाथपुर, सुंदरपुर बाजार, नथईपुर, दानूपुर, मतेथू एवं सुभाष नगर बाजार में सवागत सभा आयोजित होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।