Mass Death of Fish in Gyan Sarovar Pond Sparks Anger Among Citizens संदिग्ध हाल में ज्ञानसरोवर तालाब में हजारों मछलियां मरीं, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsMass Death of Fish in Gyan Sarovar Pond Sparks Anger Among Citizens

संदिग्ध हाल में ज्ञानसरोवर तालाब में हजारों मछलियां मरीं

Bhadoni News - ज्ञानपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर के निचे स्थित ज्ञानसरोवर तालाब में हजारों मछलियों की संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना से नागरिकों में रोष फैल गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृत मछलियों का पीएम...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 12 April 2025 03:19 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हाल में ज्ञानसरोवर तालाब में हजारों मछलियां मरीं

ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ मंदिर के निचे स्थित ज्ञानसरोवर तालाब में शनिवार की भोर में हजारों मछलियों की मौत हो गई। संदिग्ध हाल में मछली की मौत से नागरिकों में रोष बढ़ गया है। मछलियों की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया। मछली मरने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लाखों मछलियां भी सुस्त हो गई थी। ऐसे में तालाब में छह बोरा चुना छिड़काव के साथ ही पांच टीन सरसों का तेल डाला गया। मृत मछलियों का पीएम कराया जाए तो मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। बताया जाता है कि सुबह लोग मंदिर में दर्शन कर तालाब तट पर पहुंचे तो मृत मछलियों को देख लोग हैरान रहा गए। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम स्थल पर पहुंच गई। मृत मछलियों को लेकर लोग कुछ लोग लेकर इधर उधर भागते रहे। हालांकि चुना का छिड़काव होने से सुस्त पड़ी मछलियां हरकत में आने लगी तो लोगों ने राहत की सांस ली। नागरिकों की माने तो मृत मछलियों का पीएम कराया जाए तो कारण स्पष्ट हो जाएगा। हजारों मछलियों की मौत से भक्तों में नाराजगी बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।