Motorbike Accident in Gyanpur Man Injured Avoiding Magic Vehicle मैजिक से बचने के प्रयास में बाइक सवार घायल, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsMotorbike Accident in Gyanpur Man Injured Avoiding Magic Vehicle

मैजिक से बचने के प्रयास में बाइक सवार घायल

Bhadoni News - ज्ञानपुर में बुधवार की भोर को एक बाइक सवार मैजिक से बचने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति से चलने वाले चार पहिया वाहन अक्सर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीWed, 9 April 2025 01:28 PM
share Share
Follow Us on
मैजिक से बचने के प्रयास में बाइक सवार घायल

ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के उगापुर नहरा के पास बुधवार की भोर में मैजिक से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। नहर मार्ग पर तेज गति से चल रहे चार पहिया वाहन आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। कछवा थाना क्षेत्र के भैसा जिला मिर्जापुर निवासी प्रतोष कुमार बाइक से चकवा महावीर की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही सामने से आ रहे मैजिक से बचने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों की माने तो तेज गति से चलने वाले चार पहिया वाहन आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।