Scorpio Horoscope today Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 April 2025 daily future predictions वृश्चिक राशिफल 17 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन, पढ़ें वृश्चिक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Scorpio Horoscope today Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 April 2025 daily future predictions

वृश्चिक राशिफल 17 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन, पढ़ें वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 17 April 2025 Scorpio Horoscope today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 07:01 AM
share Share
Follow Us on
वृश्चिक राशिफल 17 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन, पढ़ें वृश्चिक राशिफल

Scorpio Horoscope Today 17 April 2025: आज कोई आपको पीछे नहीं कर सकता है। अपने पार्टनर के साथ इमोशंस को शेयर करें। काम में सभी उम्मीदों पर खरा उतरें। आप पैसों को सुरक्षित निवेश कर पाएंगे। लवअफेयर से ईगो को हटा दें। काम में अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। आज समृद्धि आपको सेफ निवेश की अनुमति देती है।

वृश्चिक लव राशिफल

आज वृश्चिक राशि वालों को अपने लव अफेयर में आपको अपने पार्टनर के साथ बैठकर बात करनी चाहिए और ऐसे टॉपिक्स पर बात करनी चाहिए, जिससे आप दोनों खुश रह सकें। आपका पार्टनर रोमांटिक मामलों में आपका सहयोग चाहता है। इस समय ईगो को छोड़ दें और अपने इमोशंस जाहिर करें। आप लव अफेयर को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।

वृश्चिक करियर राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों के ऑफिस में टाइट डेडलाइन वाले काम आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको एकस्ट्रा घंटे काम करना होगा। ऑफिस में विवाद से बचें और सीनियर्स के साथ अच्छे रिलेशनशिप बनाएं। हेल्थ केयर, आईटी, डिजाइन से जुड़े लोगों को विदेश में नौकरी के मौके मिलेंगे। जो स्टूडेंट्स विदेश जाने के लिए तैयार है, उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेसमैन आज नई पार्टनरशिप बनाएंगे, जो उनको नए प्रॉफिट बनाने में मदद करेगी। आज आप ऑफिस के काम से कहीं घूमने जाएंगे।

वृश्चिक मनी राशिफल

आज 17 अप्रैल को वृश्चिक राशि वालों को म्यूचुअल फंड, प्रोपर्टी के जरिए पैसा बढ़ेगा। छोटी आर्थिक जरूरतों के कारण आपको लोन लेना पड़ सकता है। कुछ बुजुर्गों को आज मेडिकल के लिए पैसा खर्च करना होगा। आप आज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज को खरीद सकते हैं। आप किसी दोस्त की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:सिंह राशिफल 17 अप्रैल 2025 : कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का आज का दिन,

वृश्चिक हेल्थ राशिफल

आज हल्का गले में दिक्कत हो सकती है, आपको इसे सही कराने की जरूरत है। महिलाओं में स्त्रीरोग से जुड़े मुद्दे भी हो सकते हैं। इसके अलावा माइग्रेन भी आपको दिक्कत कर सकता है। लेकिन आपकी जनरल हेल्थ सही रहेगी। जिन लोगों को रेस्पेटरी इश्यू हैं, उन्हें ट्रैकिंग, पहाड़ों पर चढ़ना जैसे एक्टिविटीज को नहीं करना टाहिए। अपनी हेल्थ डाइट में प्रोटीन और विटामिन से जुड़ी चीजें शामिल करें। पूरे दिन में स्किन को अच्छा रखने के लिए खूब पानी पिएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!