alert in india border raxaul after tension in nepal birganj उपद्रव के बाद नेपाल के वीरगंज में फिर तनाव, बिहार में सीमा पर अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़alert in india border raxaul after tension in nepal birganj

उपद्रव के बाद नेपाल के वीरगंज में फिर तनाव, बिहार में सीमा पर अलर्ट

  • हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान उपद्रव के बाद नेपाल के वीरगंज में बुधवार को लोगों ने फिर प्रदर्शन किया। जगह-जगह टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददात, रक्सौल, पूर्वी चंपारणThu, 17 April 2025 08:55 AM
share Share
Follow Us on
उपद्रव के बाद नेपाल के वीरगंज में फिर तनाव, बिहार में सीमा पर अलर्ट

भारत से सटे नेपाल में परसा जिले के बीरगंज नगर पालिका क्षेत्र में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान उपद्रव के बाद नेपाल के वीरगंज में बुधवार को लोगों ने फिर प्रदर्शन किया। जगह-जगह टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रदर्शनकारी मामले में गिरफ्तार दो लोगों को निर्दोष बताते हुए उन्हें रिहा करने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीरगंज के तनाव के बाद भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आने-जानेवाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन के कारण वीरगंज का मुख्य बाजार आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें:पानी में जहर तो नहीं, बिहार के 900 से ज्यादा तालाबों और पोखरों की जांच के आदेश
ये भी पढ़ें:अब बिहार में हंसों में बर्ड फ्लू के वायरस, 27 को किया दफन

कई दुकानें बंद रहीं। मधेश प्रदेश के महोतरी जिला के जलेश्वर में लोगों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वीरगंज में जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को वीरगंज के प्रतिमा चौक, लक्ष्मण चौक आदि इलाकों में नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने का है आरोप