World Exercise Day Promoting Fitness to Combat Lifestyle Diseases in Youth विश्व व्यायाम दिवस विशेष : युवाओं को बीमारियों का शिकार बना रही व्यायाम से दूरी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsWorld Exercise Day Promoting Fitness to Combat Lifestyle Diseases in Youth

विश्व व्यायाम दिवस विशेष : युवाओं को बीमारियों का शिकार बना रही व्यायाम से दूरी

Unnao News - हर साल 18 अप्रैल को विश्व व्यायाम दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम 'स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य' है। डॉक्टरों के अनुसार, युवा वर्ग में अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण ब्लड...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 18 April 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
विश्व व्यायाम दिवस विशेष : युवाओं को बीमारियों का शिकार बना रही व्यायाम से दूरी

उन्नाव,संवाददाता। शरीर को फिट करने में व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में लोगों को व्यायाम के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 18 अप्रैल को विश्व व्यायाम दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम स्वस्थ्य शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य पर आधारित है। अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते युवाओं में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसे गैर संचारी रोग अब 30 साल की उम्र से पहले ही कब्जा जमाने लगे हैं। जबकि यह बीमारियां पहले 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की मानी जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण युवा वर्ग का व्यायाम से दूरी बना लेना है। डॉक्टर सर्वेश वर्मा के मुताबिक बीते पांच सालों में युवाओं में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज गैर संचारी रोग होने की संभावना तेजी से बढ़ी है। अक्सर उनके अस्पताल में ऐसे युवा मरीज पहुंचते हैं जो आमतौर पर 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में युवा वर्ग को अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर को कई शारीरिक व मानसिक लाभ होत हैं। नियमित व्यायाम हृदय को मजबूत बनाता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप का जोखिम कम होता है। साथ ही व्यायाम करने से कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन कम होता है। 30 मिनट नियमित व्यायाम करने से हड्डियां व मांशपेशियां भी मजबूत होती हैं। कई मरीज ऐसे आते हैं जो रात में नींद न आने की समस्या से जूझते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शरीरिक गतिविधि का न होना है। इन मरीजों को भी रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।