Seminar Celebrates Centenary of Rani Ahilyabai Holkar in Aurai रानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व पर हुई चर्चा, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsSeminar Celebrates Centenary of Rani Ahilyabai Holkar in Aurai

रानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

Bhadoni News - रानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व पर हुई चर्चा रानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व पर हुई चर्चा रानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 26 May 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
रानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। विधान सभा औराई क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की शताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यअतिथि रहे पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र सोनभद्र का जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र व औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक मिश्र ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर 1725 में महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला चौड़ी ग्राम सभा में 31 मई को जन्म ली थीं। अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त रहीं। मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने अद्दम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया धर्मशाला और बावडिया का भी निर्माण कराया।

उनके द्वारा बड़ी संख्या में धर्मशाला एवं धार्मिक स्थल बनवाए गए थे। इस मौके पर जिला संयोजक सुनील मिश्रा, दिलीप गुप्ता, नागेंद्र सिंह, स्नेह लता श्रीवास्तव, शेष नारायण पाठक, राजेंद्र दुबे, अखिलेंद्र सिंह, दीपक तिवारी, राकेश सिंह, अखिलेश तिवारी, आरती सिंह, सोनी, शिवम तिवारी, अनूप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्द्धन राय, मोहन यादव, विकास सिंह, सोहन शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन मिश्रा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।