Tragic Accident Young Biker Killed by Unknown Vehicle Near Aurai अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTragic Accident Young Biker Killed by Unknown Vehicle Near Aurai

अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Bhadoni News - औराई के कोठरा फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक बाइक सवार युवक, 26 वर्षीय लालचंद्र यादव, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 24 April 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोठरा फ्लाईओवर के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया। स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। बताया जाता है कि सरंगों घोरावल जिला सोनभद्र निवासी 26 वर्षीय लालचंद्र यादव पुत्र कन्हैयालाल औराई स्थित एक बैंक में कलेक्शन का काम करता है। वह महराजगंज की तरफ से कलेक्शन कर वापस आ रहा था कि उक्त स्थान पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर दर्द से तड़पने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते धक्का मारने वाला अज्ञात वाहन चालक गाड़ी संग फरार हो गया। स्थल पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र औराई ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान होने के बाद इसकी सूचना पीड़ित परिजनों को दे दी गई। दर्दनाक हादसे की भनक लगते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।