Tragic Road Accident Claims Life of Young Biker in Maharajganj भूसा लदे ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार, गई जान, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsTragic Road Accident Claims Life of Young Biker in Maharajganj

भूसा लदे ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार, गई जान

Bhadoni News - भूसा लदे ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार ठेकेदार, गई जान क क कक क क क क क कक क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीWed, 23 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
भूसा लदे ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार, गई जान

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज-चौरी बाजार नहर के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के बाद आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। औराई थाना क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव निवासी नरेंद्र प्रताप उर्फ बबूल तिवारी के 34 वर्षीय बेटे अरुण तिवारी ठेकेदारी का काम करते थे। वह मंगलवार की देर शाम किसी काम से औराई बाजार बाइक से आए थे। रात में वापस घर की ओर जा रहे थे। उधर, चौरी बाजार की ओर से ट्रैक्टर पर भूसा लादकर चालक महराजगंज बाजार की ओर जा रहा था। रात के समय में बिजली न रहने के कारण अंधेरा था। ऐसे में ट्रैक्टर में बाइक सवार जा भिड़े। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर, हादसे के बाद मृतक स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी पांच साल की एवं छोटी तीन साल की है। पत्नी, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।