पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता पर चर्चा
रांची के निर्मला कॉलेज में ईको क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अभिषेक आनंद ने पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने...

रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में ईको क्लब की ओर से बुधवार को पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद थे। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने की। अभिषेक आनंद ने पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता पर चर्चा की। कहा, पर्यावरण क्षरण से लोगों का जीवन स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि वैश्विक संसाधन की जगह स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। साथ ही, कॉलेज स्तर पर सामुदायिक सफाई अभियान भी चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर्यावरण संरक्षण आंदोलन का सशक्त मंच बन सकता है। उन्होंने मौसम पूर्वानुमान के योजना निर्माण, उद्यान उद्योग और फसल संरक्षण में कारगर सिद्ध होने की बात कही। प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने पोप फ्रांसिस के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण संकट का निदान सजीव प्राणियों के पारस्परिक सहयोग और सहजीवन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन पृथ्वी दिवस है और धरती प्रत्येक प्राणी का निवास स्थान है इसके संरक्षण से ही जीवन बचेगा। संचालन डॉ इंदु कुमारी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।