आरो प्लांट खराब होने से पेयजल संकट
Bhadoni News - ज्ञानपुर नगर पंचायत में आरो प्लांट खराब होने से पेयजल संकट बढ़ गया है। शीतल पाल तिराहा के पास का प्लांट एक वर्ष से काम नहीं कर रहा। नागरिकों को पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर पंचायत ने...

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में लगा आरो प्लांट खराब होने से पेयजल संकट बढ़ गया है। प्यास लगने पर लोग दुकान से बोतल का पानी खरीदने को विवश हो रहे हैं। शीतल पाल तिराहा के पास लगा आरो प्लांट एक वर्ष से खराब पड़ा है। नगर पंचायत द्वारा नागरिकों की सुविधा को दो वर्ष पूर्व आरो प्लांट लगाया गया था। क्वायन बाक्स में पैसा डालने पर एक-दो व पांच लीटर तक पानी एक साथ में निकल जाता था। प्यास लगने पर लोग आरो प्लांट का शुद्ध पानी सेवन करते थे। दो वर्ष से आरो प्लांट खराब पड़ा है। खराब पड़ा आरो प्लांट बार-बार बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन विडंबना ही है कि नंप प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।