BSP Reshuffles District Presidents in Moradabad Dilip Kumar Reappointed दिलीप कुमार उर्फ पिंटू दोबारा बने जिलाध्यक्ष , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBSP Reshuffles District Presidents in Moradabad Dilip Kumar Reappointed

दिलीप कुमार उर्फ पिंटू दोबारा बने जिलाध्यक्ष

Bijnor News - बसपा हाईकमान ने मुरादाबाद मंडल के जिलाध्यक्षों में फेरबदल किया है। समर सिंह को हटाकर दिलीप कुमार उर्फ पिंटू को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व सांसद गिरीशचंद और धनीराम सिंह को भी पार्टी में वापस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 18 April 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
दिलीप कुमार उर्फ पिंटू दोबारा बने जिलाध्यक्ष

बसपा हाईकमान ने मुरादाबाद मंडल के जिलाध्यक्षों में फेरबदल किया है। बसपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष समर सिंह एड. को हटाकर उनके स्थान पर दोबारा दिलीप कुमार उर्फ पिंटू को जिले की कमान सौंपी है। इसके साथ ही नगीना से पूर्व सांसद रहे गिरीशचंद की भी पार्टी में वापसी हुई है। पूर्व सांसद गिरीश चंद और किरतपुर निवासी पूर्व धनीराम सिंह को बिजनौर, नगीना व अमरोहा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसपा हाईकमान ने एक बार फिर से दिलीप कुमार उर्फ पिंटू पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान ने रवि कुमार, बिजेन्द्र कश्यप को बिजनौर भाईचारा संगठन के संयोजक, ब्रह्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार को बिजनौर, महेन्द्र सिंह एड. डीपी सिंह नजीबाबाद, विजय पाल सिंह, डा. मनोज कुमार नगीना, संजय प्रधान, मोहम्मद जैद बढ़ापुर, राजवीर सिंह, मुकेश जाटव धामपुर, अखिलेश हितैषी, नसीमुद्दीन नहटौर, धर्मपाल सिंह, अजय कुमार चांदपुर, काके रवि, अजय सिंह पाल को नूरपुर विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है।

नाजिम अल्वी व रोहताश सिंह को बिजनौर का जिला प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद नगीना गिरीशचंद व पूर्व मंत्री धनीराम सिंह को बिजनौर, नगीना व अमरोहा तीन लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर दिलीप कुमार उर्फ पिंटू ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से बाहर हुए थे पूर्व सांसद

पार्टी के कददावर नेता व नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे गिरीशचन्द को पार्टी हाईकमान ने दिसंबर 24 में पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाला था। पार्टी सुप्रीमो के एक शादी में शामिल न होने का फरमान दिया गया था। इसके बावजूद पूर्व सांसद उस शादी में शामिल हुए थे। जिससे नाराज होकर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

सात माह में दोबारा दिलीप के सिर सजा ताज

बसपा हाईकमान ने सितंबर 24 में पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप उर्फ पिंटू को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर समरपाल सिंह एड़. को जिलाध्यक्ष बनाया था। दस दिन बाद समरपाल सिंह को हटाकर कविराज को जिलाध्यक्ष बना दिया था। बाद में कविराज को हटाकर फिर से समरपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। सात माह बाद दिलीप की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।