Grand Farewell Ceremony for Class 5 at Chhak Govardhan Primary School प्रावि चकगोवर्धन में शारदा संगोष्ठी का आयोजन , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGrand Farewell Ceremony for Class 5 at Chhak Govardhan Primary School

प्रावि चकगोवर्धन में शारदा संगोष्ठी का आयोजन

Bijnor News - प्राथमिक विद्यालय चक गोवर्धन में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा 5 के छात्रों को भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान और अन्य अतिथियों ने छात्रों को सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरTue, 8 April 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
प्रावि चकगोवर्धन में शारदा संगोष्ठी का आयोजन

प्राथमिक विद्यालय चक गोवर्धन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा 5 के बच्चों को भावपूर्ण विदाई दी गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, ग्राम प्रधान इकरामुद्दीन अरुण कुमार सेवानिवृत लिपिक, अतहर हुसैन अध्यक्ष अल अजहर एजुकेशन ट्रस्ट, दीपा एमएमसी अध्यक्ष ने छात्रों को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल चलो अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुहम्मद नकी सेवानिवृत शिक्षक तथा संचालन मुहम्मद नईम सिद्दीकी प्रधानाध्यापक ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व एआरपी विनय कुमार लकी, प्रदीप कुमार, अब्दुल्लाह सिद्दीकी,डॉ संतोष कुमार, मुहम्मद शकील ने कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।