वांछित गिरफ्तार, 51.91 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Bijnor News - नजीबाबाद में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार किया है, जिसने गजेंद्र और चंद्रप्रकाश पर 51.91 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि आरोपियों ने...

नजीबाबाद। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर 51.91 लाख रूपये हङपने के आरोपी चन्द्रप्रकाश को गिरफ्तार किया है। महिला ने गजेंद्र व चंद्रप्रकाश पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तसलीमा पत्नी मौ० अहमद अंसारी निवासी कामराजपुर थाना नांगल बिजनौर ने थाना नजीबाबाद पर तहरीर दी थी कि गजेंद्र पुत्र सोमेन्द्र सिंह व चंद्रप्रकाश पुत्र सोमेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पपावर खुर्द उर्फ बगीची थाना कोतवाली शहर बिजनौर ने विश्वास में लेकर धोखाधडी करके 51 लाख 91 हजार रूपये हड़प लिये। पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया थ। आरोपी गजेंद्र को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।