Woman Dies Under Suspicious Circumstances Amid Domestic Dispute Family Accuses Husband of Murder गृह क्लेश में महिला की संदिग्ध हालात में मौत , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsWoman Dies Under Suspicious Circumstances Amid Domestic Dispute Family Accuses Husband of Murder

गृह क्लेश में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Bijnor News - गृह क्लेश के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने विषैले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 24 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
गृह क्लेश में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

गृह क्लेश में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को बिजनौर भेजा दिया। गांव मंधौरा निवासी सीमा पत्नी अर्जुन ने गुरुवार की रात लगभ दो बजे गृह क्लेश से तंग आकर विषैले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे शेरकोट निजी चिकित्सक के ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को धामपुर निजी चिकित्सक के ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांव टांडा माईदास से पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा। उधर महिला की मौत होने पर महिला का पति, ससुर व अन्य परिजन फरार हो गए। सीमा का पति विगत लगभग पांच वर्षों से मुम्बई में गाड़ी चला रहा है। मृतका अपने पीछे के एक पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। पति ने मुंबई में कर रखी दूसरी शादी मृतका के पति ने मुंबई में दूसरी शादी कर रखी थी। तीन दिन पहले वह गांव आया था। वह पत्नी को अपने साथ मुंबई ले जाना चाहता था, लेकिन महिला का कहना था कि वह उसे दूसरी औरत के चक्कर में मुंबई ले जाकर मार देगा। इसलिए महिला ने मुंबई जाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन दंपति में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ा कि महिला ने आधी रात को विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोट.... घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - राजेश सिंह, सीईओ, अफजलगढ़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।