Farmer Found Dead in Chola Suspected Bike Accident Investigation Underway खेतों पर गये किसान का शव रजवाहे में पड़ा मिला, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFarmer Found Dead in Chola Suspected Bike Accident Investigation Underway

खेतों पर गये किसान का शव रजवाहे में पड़ा मिला

Bulandsehar News - सिकंदराबाद कोतवाली के गांव बुटैना के किसान धीरेन्द्र सिंह का शव चोला थाना क्षेत्र के रसूलपुर रिठौरी रजवाहे में मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। शव के सिर और चेहरे पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 9 June 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
खेतों पर गये किसान का शव रजवाहे में पड़ा मिला

चोला। सिकंदराबाद कोतवाली के गांव बुटैना निवासी किसान का शव चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी रजवाहे में फिरोजपुर गांव पर मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस व परिजन बाइक हादसा मान रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। गांव बुटैना निवासी निवासी धीरेन्द्र सिंह 45 वर्ष पुत्र भगवान सिंह शनिवार देर शाम खेतों की देखभाल करने बाइक से गया था। देर-रात वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने संबंधित ठिकानों पर तलाश की। परंतु कोई जानकारी नहीं मिली।रविवार

सुबह खेतों के रास्ते पर कुछ दूरी पर चोला क्षेत्र के रसूलपुर रिठौरी रजवाहे में फिरोजपुर गांव के पास लोगों ने रजवाहे में बाइक व एक व्यक्ति शव का शव देखा। चर्चा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। और शव की पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला। बताया जाता है। जहां किसान का शव मिला हैं। वहां तीव्र मोड़ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी समेत एक पुत्री पारुल व दो पुत्रों यशवर्धन व हर्ष को छोड़कर गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।