Severe Heat Relief Storm and Rain Bring Changes to Weather बुलंदशहर: आंधी-बारिश से गर्मी में राहत, बिजली गुल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSevere Heat Relief Storm and Rain Bring Changes to Weather

बुलंदशहर: आंधी-बारिश से गर्मी में राहत, बिजली गुल

Bulandsehar News - भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि, जलभराव और कीचड़ की वजह से ऑफिस जाने वालों को कठिनाई हुई। आंधी से 600 से ज्यादा गांवों की बिजली...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 2 May 2025 11:41 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: आंधी-बारिश से गर्मी में राहत, बिजली गुल

भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश से मौसम में बदलाव हो गया है। हवाओं के साथ रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश की वजह से जलभराव और कीचड़ होने के कारण सुबह के समय ऑफिस आने-वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उधर, आंधी बारिश के चलते शहर समेत 600 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी के चलते लाइनों के साथ बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इसके अलावा एहतियात के तौर पर भी बिजली सप्लाई को बंद किया गया।

जिसके चलते उपभोक्ताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।