Uttar Pradesh Women s Commission Chairperson Inspects District Jail Facilities for Women and Children महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला जेल का किया निरीक्षण, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsUttar Pradesh Women s Commission Chairperson Inspects District Jail Facilities for Women and Children

महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला जेल का किया निरीक्षण

Bulandsehar News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों और उनके बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और सभी व्यवस्थाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 10 May 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला जेल का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान द्वारा जिला कारागार में महिला अहाते/कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महिला अहाते में कारागार प्रशासन द्वारा महिला बंदियों एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं जैसे भोजन, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था, बच्चों के लिए क्रैंच, पार्क, खेलकूद, वॉल पेंटिंग, ग्रीनरी तथा बैरकों में महिलाओं के रहने की व्यवस्था को देखा।

महिला आयोग अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए सभी व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस दौरान उनके द्वारा सभी महिला बंदियों के साथ ओपन संवाद किया गया तथा सभी बच्चों को चॉकलेट, जूस, बिस्कुट के पैकेट के सेट वितरित किये गये। कारागार प्रशासन द्वारा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को शिक्षित किये जाने के लिए कारागार के बाहर स्थापित विद्यालय भेजे जाने के कार्य/व्यवस्था की सराहना की गई तथा उनके द्वारा महिला अहाते में पौधरोपण भी किया गया। कारागार के भ्रमण के दौरान बंदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, आर्ट ऑफ गैलरी, मानवता नर्सरी, ओपन जिम, जिम, नवग्रह वाटिका, रेडियो जॉकी, पीसीओ, अन्न भण्डारण कक्ष, कंट्रोल रूम एवं पौधारोपण के अन्तर्गत किये गये सुंदरीकरण कार्यो आदि की प्रशंसा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।