Celebration of Baisakhi Festival Begins in PDDU Nagar with Grand Procession सिख समुदाय ने बैशाखी पर्व पर निकाली शोभायात्रा, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsCelebration of Baisakhi Festival Begins in PDDU Nagar with Grand Procession

सिख समुदाय ने बैशाखी पर्व पर निकाली शोभायात्रा

Chandauli News - सिख समुदाय ने बैशाखी पर्व पर निकाली शोभायात्रासिख समुदाय ने बैशाखी पर्व पर निकाली शोभायात्रासिख समुदाय ने बैशाखी पर्व पर निकाली शोभायात्रासिख समुदाय न

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 12 April 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
सिख समुदाय ने बैशाखी पर्व पर निकाली शोभायात्रा

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सिख समुदाय की और तीन दिवसीय वैशाखी पर्व शुरू हो गया। इस क्रम में शुक्रवार की शाम रेलवे इंडियन इंस्टीटयूट कालोनी से शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पंच प्यारे,कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर में तीन दिवसीय बैशाखी पर्व शुरू हो गया। इस दौरान शुक्रवार की शाम रेलवे इंडियन इंस्टीटयूट कालोनी से शोभा यात्रा निकली। वही शोभायात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। शाम लगभग छह बजे इसने प्रस्थान किया। इसमें बड़ी संख्या में सिख महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। शोभायात्रा में सबसे पहले पांच घोड़ों पर सवार पंच प्यारे शौर्य और वीरता के प्रतीक के रूप में सवार हुए। इसके पीछे युवकों की टोली जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे चल रहीं। इसके आगे महिलाएं और पुरुष सड़क पर पानी डालकर झाड़ू लगाने के बाद पुष्प बिछाते रहे। वही शोभा यात्रा में शामिल कलाकर तरह-तरह का करतब दिखाते रहे। वही शोभा यात्रा के दौरान जीटीरोड किनारे जगह-जगह समाजसेवी स्टाल लगाये थे। जहां शोभा यात्रा में शामिल लोग शरबत के अलावा प्रसाद ग्रहण करते रहे। इस दौरान प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह शम्मी, सेक्रेटरी महेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, रविंद्र सिंह, सतपाल सिंह सूरी, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, रणजीत सिंह, सुखबीर सिंह, गुरदीप सिंह, मनमीत सिंह राजन, लक्की सिंह, शेरी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान कोतवाल विजय बहादुर सिंह मय फोर्स मुस्तैद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।