Farmers Workshop Promotes Organic Farming in Chakia जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFarmers Workshop Promotes Organic Farming in Chakia

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल

Chandauli News - चकिया में बुधवार को एक कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को जैविक खेती के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वाराणसी मंडल के प्रबंधक आदर्श कुमार ने रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 13 March 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के कृषक भारती सेवा केंद्र परिसर में बुधवार की दोपहर कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। कृषि गोष्ठी को संबोधित करते हुए वाराणसी मंडल के प्रबंधक आदर्श कुमार ने कहा कि जिस तरह रासायनिक उर्वरक के उपयोग से खेत बंजर होते जा रहे है। इससे आने वाला समय जैविक खेती का ही है। किसानों को जैविक खेती की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम में बदलाव के चलते दलहनी और तेलहनी फसलों में रोग लग रहा है, जिस पर समय रहते दवा का छिड़काव जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने किसानों को मशरूम की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने किसानों को कंपोस्ट खाद का प्रयोग करने के अलावा बीज शोधन, जड़ शोध और जैव उर्वरक का प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी। गोष्ठी में केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र शुक्ला, डॉ कपिल देव, मंगला राय, सुधाकर कुशवाहा, नित्यानंद, रामाश्रय, रंजीत मौर्य, मनोज, राजेश राजभर, संजय यादव, कृष्ण सिंह, राजेश, मंटू आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।