Former Union Minister Mahendra Nath Pandey Visits Amaval Village Promises Development Support अमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्या, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFormer Union Minister Mahendra Nath Pandey Visits Amaval Village Promises Development Support

अमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्या

Chandauli News - अमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्याअमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्याअमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 26 May 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
अमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्या

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमावल गांव में बीते शनिवार की देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न विकास कार्यो की मांग पर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ भाजपा नेता सौरभ सिंह छोटू के आवास पर पहुंचकर रात्रि भोज में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय बीते शनिवार की देर रात अमावल गांव में सौरभ सिंह छोटू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही गांव के विकास को लेकर अपनी मांग रखी। जिसपर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार गांवों को हाईटेक बनाने को लेकर गंभीर है।

सरकार की योजनाए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए हम सभी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार आया हूं। जिस तरह का अपनत्व और प्यार मिला है। इसके लिए हम आभारी है। कहा कि गांव में जो भी विकास के कार्य अधूरे है। उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता सौरभ सिंह छोटू के आवास पर पहुचकर भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, विजय गुप्ता, रामाश्रय सिंह, श्यामसुंदर सिंह, भानु प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, कुमुद बिहारी सिंह, अमल सिंह, दीपू सिंह,अभय सिंह भोलू, गौरव सिंह गोलू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।