कस्बे में सफाई व्यवस्था ठप, चारों ओर फैली गंदगी
Chandauli News - बबुरी कस्बे में अधिकारियों और ग्राम प्रधान की उदासीनता के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गंदगी के कारण दुर्गंध से लोग परेशान हैं और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई बार...

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चारों ओर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों जीना दूभर हो गया है। इसकी शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश गहराता जा रहा है। कस्बे के अधिकतर मोहल्लों में साफ-सफाई नहीं कया जा रहा है। यही नहीं समय से कूड़ा तक नहीं उठाया जाता है। कस्बे में नियुक्त सफाई कर्मी ग्राम प्रधान के निजी कार्यों में लगे हुए हैं। इससे सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। इससे चहुंओर गंदगी फैली हुई है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रही है। इससे हर समय दुर्गध उठ रही है। इसके चलते स्थिति बद से बदतर हो गई है। आसपास के लोगों के अलावा आवागमन करने वाले नाक पर रूमाल रखकर गुजर रहे हैं। वहीं गंदगी और मच्छरों के पनपने से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि साफ-सफाई को लेकर कई बार ग्राम प्रधान का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने कहा कि बबुरी कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।