Outrage Over Terror Attack in Pahalgam Candlelight Vigils and Demands for Justice कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जताया रोष, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsOutrage Over Terror Attack in Pahalgam Candlelight Vigils and Demands for Justice

कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जताया रोष

Chandauli News - जिले में जगह-जगह कैंडिल मार्च निकाला, आंतकवाद का जलाया पुतलाकैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जताया रोषकैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ ज

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 25 April 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
कैंडिल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जताया रोष

पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी घटना को लेकर काफी रोष दिख। इस दौरान जगह- जगह कैंडिल जुलूस निकाल कर विरोध किया गया। वही मृतक लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगता रहा। इसके अलावा केंद्र सरकार से आंतकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। चंदौली। संवाददाता जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गए लोगों श्रद्धांजिल देने के लिए गुरुवार को मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वहीं भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने कैंडल जलाकर पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि दिया। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडिल मार्च भी निकाला। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में निर्दोष पर्यटकों को मौत की नींद सुलाने वाले आतंकवादियों को सख्त सजा मिलेंगी। दुःख की इस घड़ी में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया है। उनके प्रति सच्ची संवेदना है। अब सभी को एकजुट होकर जागना होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुजीत सिंह, अजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, आशीष रघुवंशी गोपाल सिंह, अभिषेक जायसवाल, सुशील सिंह जौलीनी आदि मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के गांधी पार्क तिराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर समूल नष्ट हो। इसमें प्रभु नारायण यादव, मुश्ताक अहमद खान, दशरथ सोनकर, त्रिलोकी पासवान, सीपी नारायण खरवार, रामलाल यादव, टोनी खरवार, सुबेदार मौर्या, प्रीतम जायसवाल, गीता यादव, बब्बन यादव, मृत्युंजय पांडेय, महमूद आलम, शमसेर यादव, असहद खां, सुदामा यादव, शमीम अहमद, दिनेश यादव, विनोद यादव आदि रहे। बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार बबुरी कस्बा में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें दर्जनों की संख्या में लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दिये। इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद नारा लगाया। वही देश के प्रति एकजुटता दिखाई। समाजसेवी महेंद्र सेठ ने सरकार से अपील की कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए और देश की अखंडता को ठेस पहुंचाने वालों को करारा जवाब दिया जाए। इस मौके पर सूर्यमनि तिवारी, प्रकाश सोनिया, मुमताज अली, आलोक सोनकर, भैयालाल केशरी, शशि गुप्ता, अजय मोदनवाल, पप्पू पटवा, चंद्र प्रकाश, साधु जायसवाल, पारस सोनकर, गोलू आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।