Scholarship Exam 2024 Students Honored at Composite School Hridaypur छात्रों को अंक पत्र देकर किया गया सम्मानित, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsScholarship Exam 2024 Students Honored at Composite School Hridaypur

छात्रों को अंक पत्र देकर किया गया सम्मानित

Chandauli News - चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 2 May 2025 12:23 PM
share Share
Follow Us on
छात्रों को अंक पत्र देकर किया गया सम्मानित

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने सफल बच्चों को अंक प्रमाणपत्र वितरित किया। परीक्षा में मोहिनी विश्वकर्मा, श्रद्धा शर्मा, अमित कुमार, सीनू पाल ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस परीक्षा कक्षा 8 में अध्यनरत या उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में हिंदी, गणित, सामाजिक अध्ययन और सामान्य विज्ञान के 200 अंकों की परीक्षा कराई गई थी। सभी विषय 50-50 अंक के होते हैं। प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक 13-13 प्राप्त करने होते हैं।

कुल मिलाकर 70 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस मौके पर शिक्षक नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमार मिश्रा, रूबी सिंह, ममता रानी गुप्ता, गौतम लाल, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमा चौबे, प्रियंका चौहान, उमेश सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।