विवाहित के मौत के बाद तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Chandauli News - बबुरी के बंशीपुर मोहल्ले में एक विवाहिता सोनी का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने उसके मायके वालों की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया...

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी कस्बे के बंशीपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता विवाहिता सोनी के शव का मिला था। इस मामले में बबुरी पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो लोग को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बबुरी कस्बे के बंशीपुर मोहल्ले के जितेंद्र विश्वकर्मा की अलीनगर थाना क्षेत्र में बगही गांव में सोनी से शादी हुई थी। शुक्रवार की शाम संदिग्ध हाल में दुपट्टा के सहारे उसका लटकता शव मिला था। सूचना पर उसके मायके वाले देर रात उसके सुसराल पहुंच गए। काफी संख्या में पहुंचे पुरुष और महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। मृतका के पति जितेंद्र की पिटाई भी कर दी। आक्रोशित लोगों की पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। पुलिस को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए थे। घटना की जानकारी होने पर शहाबगंज, अलीनगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे के स्थिति रही। प्रभारी सीओ राजेश राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह लोगो को शांत कराया था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते तहरीर दी थी। बबुरी थाना प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।