Tragic Bike Accident in Kamalpur Elderly Man Dies One Injured अनियंत्रित बाइक के गिरने से बजुर्ग की मौत,एक घायल, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTragic Bike Accident in Kamalpur Elderly Man Dies One Injured

अनियंत्रित बाइक के गिरने से बजुर्ग की मौत,एक घायल

Chandauli News - सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ढ़ोढ़ियां गांव के समीप हुआ हादसा अनियंत्रित बाइक के गिरने से बजुर्ग की मौत,एक घायल अनियंत्रित बाइक के गिरने से बजुर्ग की मौ

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 24 April 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित बाइक के गिरने से बजुर्ग की मौत,एक घायल

कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ढ़ोढ़ियां गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक के अनियंत्रि होने पर सवार दो व्यक्ति गिर गये। इस दौरान एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइस सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मौत की पुष्टि अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने किया। घटना के बाद रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। पुलिस शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बा निवासी 68 वर्षीय सुरेंद्र जायसवाल ठेकेदारी करते थे। वह गांव के ही अपने साथी 45 वर्षीय भुलेटन यादव के साथ बाइक से सकलडीहा गया था। बुधवार की दोपहर दोनो बाइक पर सवार होकर कमालपुर अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही क्षेत्र के ढ़ोढ़ियां गांव के समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे सुरेन्द्र जायसवाल के सिर में गंभीर रुप से चोट लग गई। जबकि बाइक चला रहे भुलेटन यादव घायल हो गया। घटना के बाद पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने सुरेन्द्र जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वही घायल को उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते पहुंच गये। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।