गांजा ब्रिकी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप
Chandauli News - बबुरी थाना क्षेत्र में गांजा बिक्री का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पांडेयपुर, बनौली चट्टी और बबुरी कस्बा में गांजा खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे...

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र में इनदिनों गांजा बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसका एक वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता, लेकिन इसकी चर्चा जोर शोर से चल रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। बबुरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर, बनौली चट्टी, बबुरी कस्बा आिद जगहों पर स्थित भांग की दुकान के आसपास गांजा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इससे आसपास के लोग परेशान रहते है। वही बीते शनिवार को बनौली चट्टी पर खुलेआम गांजा ब्रिकी करने का वीडियो वायरल हो गया। इससे क्षेत्र में काफी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।