देश में जातीय जनगणना की घोषणा से भाजपाइयों में खुशी
Deoria News - देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जातीय जनगणना को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पार्टी के पिछड़ा मोर्चा ने मिठाई बांटी और पटाखे जलाए। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने...

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देश में जातीय जनगणना को मंजूरी देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेताओं प्रधानमंत्री के घोषणा का स्वागत किया है। शनिवार को पार्टी के पिछड़ा मोर्चा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुआई में शहर के सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा पटाखे जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई और कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में देश व समाज का उत्तरोत्तर विकास होता रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जातियों, जनजातियों के लिए बहुत काम किया।
अब जाति जनगणना कराने का फैसला किए हैं। सभी जातियों का विकास कैसे हो, पीएम मोदी इस बात की चिंता कर रहे हैं। जातियों की संख्या के हिसाब से देश में योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों की पीएम से डिमांड रही है कि उनका विकास हो। इसलिए पीएम मोदी सबके लिए काम कर रहे हैं। वह नए भारत के निर्माता हैं। हमें इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। सरकार के इस कदम से सभी जातियों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया था। अब भाजपा ने पिछड़ों के विकास के लिए ऐसा काम किया है कि सारे दल उसका स्वागत कर रहे हैं। यह स्वागत पूरे देश में होना चाहिए। इससे पूरे देश के पिछड़े, दलितों का उद्धार होगा। यह पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। आयोजक पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया ने पिछड़ा समाज की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पर अग्रवाल, संपूर्णानंद गुप्ता, महामंत्री श्रीनिवास मणि, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, संजू सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मधेशिया, जिलापंचायत सदस्य विनय जायसवाल, अभयनाथ त्रिपाठी, विपिन यादव, अरविंद चौहान, राजेश निषाद, विजेंद्र कुशवाहा, संजय प्रजापति, आकाश मधेशिया, सत्यप्रकाश सिंह, आदित्य सिंह,अजय सिंह, विजय बेलदार, रणविजय सिंह, धर्मेंद्र चौहान, रमेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, हरेंद्रपाल, रजनीश तिवारी, बजरंगी मणि, पवन तिवारी, अभिषेक मिश्र,अज्जू वारसी, सतेंद्र सिंह, बंटी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।