जालसाजी के मामले में केस दर्ज करने का आदेश
Deoria News - रामपुर कारखाना के भगवानपुर तिवारी के बृजेश मिश्र ने एक व्यक्ति को 20 लाख रुपये उधार दिए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे 15 लाख रुपये वापस नहीं मिले और जालसाज ने फर्जी चेक दिया। सीजेएम न्यायालय ने...

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी के रहने वाले एक व्यक्ति का 15 लाख रुपये एक जालसाज ने डकार लिया। साथ ही फर्जी चेक दे दिया गया। इस मामले में सीजेएम न्यायालय ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। गांव के बृजेश मिश्र इंटर लाकिंग ईंट के ठेकेदार हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को विभिन्न तिथियों में 20 लाख रुपये उधार दिया था। पांच लाख रुपये तो उसने वापस कर दिया। लेकिन 15 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दबाव बनाने पर उसने तीन चेक दिया और बताया कि बात में कहने पर लगाइगा।
पूछने के बाद चेक को लगाया गया। बैंक में भी नियमों को विपरीत जाकर क्षति पहुंचाने की नियत से चेक का क्लीयरेंस कर दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में व एसपी से भी की। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम न्यायालय ने केस दर्ज कर जांच करने का निर्देश रामपुर कारखाना पुलिस को दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।