New Committee Elected at Uttar Pradesh Pensioners Welfare Organization Meeting श्रीराम त्रिपाठी चौथी बार बने पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsNew Committee Elected at Uttar Pradesh Pensioners Welfare Organization Meeting

श्रीराम त्रिपाठी चौथी बार बने पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 14 May 2025 10:21 AM
share Share
Follow Us on
श्रीराम त्रिपाठी चौथी बार बने पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन पर हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ सर्वसम्मत से नई कमेटी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें श्री राम त्रिपाठी को चौथी बार संस्था का जिला अध्यक्ष व लालसा यादव को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा एसके भौमिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशीनाथ, ई. दिग्विजय नाथ तिवारी, हरेंद्र मिश्रा व विपिन बिहारी श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, शिवदत्त पाठक को कोषाध्यक्ष, सच्चिदानंद शुक्ला, दिग्विजय नाथ सिंह, हरि प्रकाश सिंह मुन्ना, हरिकेश गुप्त को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

जबकि रामविलास मणि त्रिपाठी, भूप नारायण पांडेय, रामअधार यादव व जनार्दन प्रसाद कुशवाहा को संगठन मंत्री, जफर मंसूर को सम्प्रेक्षक व रामबाला विश्वकर्मा, राजनाथ मिश्रा, विजय बहादुर व अशोक कुमार कुशवाहा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। जबकि कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में उमाशंकर लाल श्रीवास्तव, जनार्दन प्रसाद शाही, सौदागर सिंह, कामेश्वर पांडे व सुदर्शन कुशवाहा को शामिल किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मेडिकल प्रतिपूर्ति में विलंब पर रोष: पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक में अध्यक्ष श्री राम त्रिपाठी ने कहा कि कुछ विभागों द्वारा पेंशनरों की मेडिक्लेम प्रतिपूर्ति में विलंब किया जा रहा है जो उचित नहीं है। मंत्री लालसा यादव ने नोशनल इंक्रीमेंट स्वीकृत करने में बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर प्रकरण लंबित रखने पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक को एसके भौमिक, काशीनाथ, डॉ. हरेंद्र मिश्र, मथुरा प्रसाद, सुदर्शन कुशवाहा, शिवदत्त पाठक, अशोक कुशवाहा, पार्वती मिश्रा ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।