दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
Deoria News - तरकुलवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी रोहित गोंड के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। आरोपी, जो पॉक्सो एक्ट का मामला भी झेल रहा है, फरार है और न्यायालय में पेश नहीं हुआ। पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन...

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म के आरोपी के घर मुनादी कर तरकुलवां पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर सोमवार को की। उसके विरूद्ध दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट का केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के महुअवा समोगर निवासी रोहित गोंड पुत्र झेंगट के खिलाफ तरकुलवा थाने में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा उसके विरूद्ध वारंट जारी करने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ और न ही उसने थाने पहुंचकर सरेंडर किया।
पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार दबिश भी दी, लेकिन वह नही मिला। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय में आवेदन दाखिल कर उसके विरूद्ध कुर्की के कार्रवाई की मांग की। जिसपर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस को कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा करने का निर्देश दिया। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को पुलिस उसके घर पहुंची और मुनादी कर गवाहों के समक्ष कुर्की की नोटिस चस्पा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।