किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो
Deoria News - देवरिया के एक गांव में शौच करने जा रही किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी की मां ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की...

लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले में किशोरी की मां ने लार थाने में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम शौच करने के लिए जा रही थी, इस बीच गांव का ही एक युवक उसे पकड़ लिया और छेड़खानी के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म का वीडियो भी आरोपी ने बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। यह बात किशोरी ने अपनी मां से बताई तो उसके पैर तले जमीन ही खिसक गई। मां थाने पर पहुंची और तहरीर दी। दो दिनों तक दारोगा तहरीर को अपने पास ही रखे रखा। रविवार को पीड़िता की मां एक बार फिर थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने संज्ञान लिया और केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मामले में पुलिस ने गांव के पवन राजभर के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दीपक शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।