Empowerment and Awareness for Women Celebrated on International Women s Day in Jalesar महिला दिवस: हर क्षेत्र में कामयाब हो रहीं महिलाएं, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsEmpowerment and Awareness for Women Celebrated on International Women s Day in Jalesar

महिला दिवस: हर क्षेत्र में कामयाब हो रहीं महिलाएं

Etah News - विकासखंड जलेसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि गौरी वर्मा ने नारी शक्ति को सशक्त बनने के लिए जागरूक किया। पवन कुमार ने महिलाओं को रोजगार और लघु उद्योग के बारे में जानकारी दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 7 March 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
महिला दिवस: हर क्षेत्र में कामयाब हो रहीं महिलाएं

विकासखंड जलेसर में श्रीराम जनकल्याण शिक्षण समिति, आरोह फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलेसर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गौरी वर्मा ने नारी शक्ति को सशक्त बनने के लिए जागरूक किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा आजकल की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। जिला विकास प्रबंधन नाबार्ड के पवन कुमार ने महिलाओं को रोजगार, लघु उद्योग के लिए जागरूक किया। सरकार से चलाई जा रही योजना की भी जानकारी दी। आरोह फाउंडेशन के सहायक वित्तीय सलाहकार अभिषेक उपाध्याय ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए। वित्तीय शिक्षा प्रदान कार्यक्रम में मनोज कुमार ने महिलाओं को जागरूक किया। संगठन से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। आरोह फाउंडेशन के नागेंद्र सिंह, केनरा बैंक एफएलसी उपेंद्र शर्मा, ग्रामीण बैंक ऑफ़ आर्यावर्त प्रबंधक, बैंकों ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक, बैंक सखी तान्या यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।