राष्ट्रीय लोक अदालत में 49,100 वादों का निस्तारण, दिलाई क्षतिपूर्ति
Etah News - शनिवार को एटा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 63,466 वादों में से 49,100 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायाधीश दिनेश चंद की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न न्यायालयों से जुड़ी कुल राशि 5...

शनिवार को लगाई गई लोक अदालत में वादों की सुनवाई की गई। इसमें 49 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। न्यायाधीश दिनेश चन्द की अध्यक्षता में शनिवार को दीवानी न्यायालय एटा, ग्राम न्यायालय अलीगंज, कलक्ट्रेट, तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। शनिवार को हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 63,466 वाद सूचीबद्ध किए गए, जिसमें से कुल 49,100 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय में कुल-15 परिवारिक मामलों, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण ने कुल 85 वादों का निस्तारण कर 5,00,92,660 रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवायी गयी। स्थाई लोक अदालत एटा ने 02 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-एक में कुल 01 वाद में 500 रूपये जुर्माना, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) ने 04 वाद में 2000 रुपये जुर्माना, विशेष न्यायाधीश (ईसीएक्ट) ने कुल 442 वाद, विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्सक्लूसिव एक्ट) ने कुल 07 वाद एवं 5000 रुपये जुर्माना, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर ने कुल 515 एवं 11,860 रुपये जुर्माना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुल 3200 मामलों, न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा ने कुल 671 मामलों, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कक्ष संख्या-22 ने कुल 225 मामलों, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जलेसर ने कुल 715 वाद एवं 8120 रुपये जुर्माना, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने कुल 209 मामलों का निस्तारण किया गया।
अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबन्दी न्यायालयों ने कुल 41,138 लम्बित/ प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों ने 304 मामलों का निस्तारण कर लगभग 04 करोड़ 50 लाख 54 हजार रूपये वसूले गये। मौके पर 01 करोड़ 73लाख 70 हजार रूपये की ऋण वसूली कर बैंकों ने लोन मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक वादों का निस्तारण जनपद को उपलब्धि : डीजे शनिवार को दीवानी न्यायालय एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे करीब न्यायाधीश दिनेश चंद्र गुप्ता, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद की अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है। इस जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय लोक अदालत में यह रहे मौजूद शनिवार को दीवानी न्यायालय एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा दिनेश चन्द, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी अहमद उल्लाह खां, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एटा गोपाल उपाध्याय, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत दिनेश कुमार शर्मा-III, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं०-1 मनीषा, विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार-XIII, नोडल अधिकारी प्रशासन वेद प्रिय आर्य, जिला अग्रणी बैंक एटा राम विनोद, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, निशान्त शैव्य, नरेन्द्र पाल राना, कमालुद्दीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, सारिका गोयल, शीलवंत एवं सुधा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा, अनिल कुमार-XI मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, विकास वर्मा, युगल चन्द्र चौधरी, सुरेखा, चारू सिंह, आंचल राना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रियंवदा चौधरी, रजत शाहू, अमित मणि त्रिपाठी सिविल जज एटा, अभिषेक कुमार-II अपर सिविल जज (जूडि)/किशोर न्याय बोर्ड एटा, तनाया गुप्ता, मोहित कुमार, आंचल मलिक अपर सिविल जज, योगेश उपाध्याय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।