विषाक्त खाकर कर ली आत्महत्या
Etah News - विषाक्त खाकर अधेड़ राजपाल ने आत्महत्या कर ली। विवाद के कारण उन्होंने विषाक्त का सेवन किया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य, अभिषेश और रामेश्वर ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। अभिषेश...

विषाक्त खाकर अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। दो लोगों ने जान देने का प्रयास किया। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी राजपाल (55) अपने घर पर ही थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। आरोप है कि इसी विवाद से क्षुब्ध होकर उन्होंने विषाक्त का सेवन कर लिया। विषाक्त की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया। इसमें चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव गहराना निवासी अभिषेश ने आत्महत्या करने के लिए पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अंबरपुर निवासी रामेश्वर सिंह ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया। इन्हें भी परिजनों की ओर से भर्ती कराया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।