नगर पालिका कर्मचारियों को दी गोली मारने की धमकी
Etah News - एटा में नगरपालिका के कर्मचारियों को अनुपम कॉप्लेक्स पर कब्जे की शिकायत के बाद धमकी दी गई। अतिक्रमण प्रभारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि पूर्व प्रधान सुशील लोधी ने सरकारी कार्य...

एटा। नगर पालिका के अनुपम कॉप्लेक्स पर कब्जा की शिकायत पहुंचे कर्मचारियों को धमकी दे दी गई। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरकार कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण प्रभारी बाल कूपर ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्हें शिकायत की मिली कि नगर पालिका की संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर बिना नगर पालिका की अनुमति के शटर लगा लिया गया। अतिक्रमण किया जा है।
इसी समय भगीपुर के पूर्व प्रधान सुशील लोधी पहुंच गए। वह गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगे। विभागीय कर्मचारियों ने कब्जा का विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दे डाली। उच्चाधिकारियों को भी धमकी देने लगे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सुशील ने बताया कि दुकान के लिए नगर पालिका में पैसा किया गया है। ना तो पैसा वापस दे रहे हैं। मेरा पैसा वापस कर दिया जाए। राजनीति से प्रेरित होकर मुकदमा दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।