Akhilesh Yadav Promises to Abolish Agniveer Scheme if SP Returns to Power इटावा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, संविधान को कमजोर कर रही है बीजेपी, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsAkhilesh Yadav Promises to Abolish Agniveer Scheme if SP Returns to Power

इटावा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, संविधान को कमजोर कर रही है बीजेपी

Etawah-auraiya News - सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म किया जायेगा। उन्होंने बीजेपी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की बात की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSat, 12 April 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, संविधान को कमजोर कर रही है बीजेपी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में सपा की सरकार आते ही अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जायेगा। बीजेपी संविधान को कमजोर कर रही है। हम बाबा साहेब के आदर्शों पर चलेंगे और उनका संविधान एक कवच बनकर काम करता है, जो हमें रास्ता दिखाता है। संविधान को सबके लिए बराबर बताते हुए कहा कि पीडीए की ताकत से बीजेपी घबराई हुई है। उन्होंने ये बातें पीडीए के महेवा में लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। इसके पहले डा. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए की महेवा में आयोजित रैली को संबोधित करने के पहले डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। रैली में भारी भीड़ को देखकर गदगद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए की ताकत देखकर घबरा रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ पीडीए ने ऐतिहासिक सीटें जीतीं। कहा आने वाले 2027 में पीडीए कार्यकर्ता प्रदेश से भाजपा की सरकार आते ही अग्निवीर योजना को खत्म करके फौज में सैनिकों की कमी को पूरा किया जायेगा। युवाओं को भाजपा नौकरी नहीं दे पा रही है। भाजपा उनकी सरकार की नकल करने में जुटी है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस को तीन लेन का बनावाया। वह भी सही नहीं बना। उन्होंने वक्फ बोर्ड कानून का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा अभी जो कानून लायी है उसका किसानों युवाओं को कोई लाभ नहीं होने वाला।

अपने एक घण्टे से भी अधिक भाषण में उन्होंने कहा कि इटावा का इतिहास हमेशा रहा। 1857 में कांग्रेस की स्थापना करने वाले को क्रांतिकारियों के दवाब में ऐसे भागना पड़ा था जैसे कुछ समय पहले दिल्ली में एक बाबा जी को भागना पड़ा था। इटावा के बीहड़ इलाके में डकैतों का भी प्रभाव रहा। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर समर्पण करने वाली डकैत फूलन देवी के मुकदमे खत्म कर जेल से निकलवाकर सांसद बनाने का काम किया था।

बसपा के संस्थापक कांशीराम को पहली बार जिताने का काम समाजवादी पार्टी और नेता जी ने किया था। इटावा में आज बब्बर शेरों की आवाज आ रही है। इटावा लॉयन सफारी देश की पहली लॉयन सफारी है। गोरखपुर वालों को शेर चाहिए था। इटावा से ही शेर गोरखपुर भेजे गए। डा. भीमराव अंबडेकर ने संविधान की ताकत देकर देश के पिछड़े और बंचित समाज के लोगों की ताकत बने। उन्हें उनका हक संविधान से दिलाया। पहले बहुत भेदभाव होता था। डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाकर बहुत बड़ा काम सांसद जितेंद्र दोहरे ने किया है।

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाली है सरकार

पूर्व मंत्री शिव पाल यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाली सरकार है। पुलिस को पुलिस ही पकड़ रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार को हटाकर कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे। कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यक्रम के आयोजक सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुराग दोहरे ने सपा मुखिया अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, का चांदी का मुकुट पहनाकर व भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। बंदायू सांसद आदित्य यादव ,जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, विधायक प्रदीप यादव , बाबा रामनरेश यादव आदि साथ में रहे। अध्यक्षता सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह के करीबी पूर्व चेयरमैन हमीद खां पहलवान ने की और संचालन पूर्व मंत्री अशोक यादव ने किया। सांसद एटा देवेश शाक्य, पूर्व सासंद रामसिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान, विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम , पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव,प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर , पूर्व मंत्री अशोक यादव, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष राजीव यादव, अखिलेश वर्मा, डा. शिव शंकर त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, डा. अमिता यादव, डा. रामप्रकाश ओझा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।