Car Accident on Agra-Kanpur Highway Six Family Members Injured इटावा में नेशनल हाईवे से 50 फीट नीचे गिरी कार, छह लोग घायल, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsCar Accident on Agra-Kanpur Highway Six Family Members Injured

इटावा में नेशनल हाईवे से 50 फीट नीचे गिरी कार, छह लोग घायल

Etawah-auraiya News - फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें अरविंद कुमार, उनकी पत्नी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाWed, 9 April 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में नेशनल हाईवे से 50 फीट नीचे गिरी कार, छह लोग घायल

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर न्यू तुलसी अड्डा के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने बताया कार के आगे चल रहे वाहन का टायर अचानक फट गया। इससे पीछे चल रही कार के चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे से नीचे गिर गई। कार सवार बिहार के रोहतास जिले के ग्राम बबनावल से हरियाणा के गुरुग्राम के नारायण विहार जा रहे थे। हादसे में एक ही परिवार के अरविंद कुमार उनकी पत्नी ममता देवी, अरविंद का बेटा अभिराज, मनोरमा, चुनमुन की पत्नी नेहा व चुनमुन का बेटा चंद्र घायल हुए। सभी की हालत स्थित बताई गई है। चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका भी पुलिस ने जताई है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।