इटावा में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर घायल
Etawah-auraiya News - क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों

क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। क्षेत्र के ग्राम नगला नरिया के रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अर्जुन सिंह बाइक से इटावा जा रहे थे। कस्बा के बस स्टैंड चौराहे के पास प्रभु मैरिज होम के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला परमसुख की रहने वाली भूरी देवी पत्नी सुरेश और मंजू देवी पत्नी अरविंद मीठेपुर से बाइक पर सवार होकर लौट रही थीं।
धौलपुर खेड़ा के पास बाइक फिसलने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।