झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है केंद्र
कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में 6 मई को रांची में संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली में हजारों भाग लेने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने मोदी सरकार पर नशे में चूर होने और झारखंड के विकास में...

कोडरमा, संवाददाता । कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पथलडीहा पंचायत भवन परिसर में हुई। बैठक में रांची में छह मई को आयोजित संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ रैली,सभा में जिले से हजारों की संख्या में भाग लेने का फैसला लिया गया। जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है,तब से नशे में चूर है। देश में जुल्म, शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ी है। केन्द्र की मोदी सरकार ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल कर देश चलाना चाहती है। जबकि झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके चलते झारखंड में विकास रुकी हुई है।
प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह ने कहा कि कोडरमा प्रखंड में पार्टी को मजबूत कर संविधान बचाओ कार्यक्रम को तेज किया जाएगा। पार्टी नेता प्रकाश रजक ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान देश की आत्मा है। भाजपा के शीर्ष नेता एक तरफ 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाते हैं,तो दूसरी तरफ देश में बाबा साहेब की मूर्तियां तोड़ी जाती है। संसद के सामने संविधान की प्रतियां जलाई जाती है। वहां प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। देश की जनता मोदी सरकार की फॉर्मूला समझ चूकी है। इस वजह से मोदी और भाजपा का ग्राफ गिरते जा रहा है। संविधान को सुरक्षित रखने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रखंड प्रभारी नागेश्वर राम ने कहा कि देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। इसलिए देश में इस वक्त कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर केंद्र की सत्ता में लाने की जरूरत है, तभी संविधान बच सकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल, झारखंड प्रभारी राजू कुमार सिंह,बेला प्रसाद,प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई विधायक,मंत्री मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह और संचालन एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया। बैठक को प्रदीप रजक, सुनील शर्मा, रफीक मियां, रामेश्वर यादव, क्यूमुद्दीन, असगर अली, रामेश्वर यादव, पप्पू दास, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, पवन सिंह, मुकेश पासवान, विनोद दास, बुटानी दास, गुलेल दास, विजय पासवान, गोविंद दास, शांति मियां, गिरिजा देवी,मीना देवी, आरती देवी, कुंती देवी, देवंती देवी, मरीना खातून, जुबेदा खातून, साजिया परवीन आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।