इटावा में बोले एमएलसी मानवेंद्र सिंह, सांस्कृतिक उत्थान के कार्य में लगी है भाजपा सरकार
Etawah-auraiya News - भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को अद्वितीय महिला बताया, जिन्होंने मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को नई दिशा दी। उनके शासन में न्यायप्रियता और प्रशासनिक क्षमता...

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थी जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई। उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार वो सरकार हैं जिसमें महापुरुषों का, धार्मिक स्थलों का भारतीय संस्कृति का उत्थान के लिए कार्य किए गए हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का शासन, भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजाति समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श लोक कल्याणकारी शासन था।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक की गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण के कार्य किए। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के अवसर पर हम उनके इन्हीं गुणों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करें।संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी ने किया। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक केके राज व सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, अभियान सह संयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, रजत चौधरी, रवि धनगर, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, नगर पंचयात अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, शिवकिशोर धनगर, हरनाथ कुशवाह, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, शरद वाजपेयी, कृपा नारायण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।