Unveiling of Statue of Senior Advocate Virendra Kumar Yadav by Justice Shekhar Kumar Yadav इटावा में न्यायमूर्ति ने किया प्रतिमा का अनावरण, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsUnveiling of Statue of Senior Advocate Virendra Kumar Yadav by Justice Shekhar Kumar Yadav

इटावा में न्यायमूर्ति ने किया प्रतिमा का अनावरण

Etawah-auraiya News - जिला बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. वीरेन्द्र कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण न्यायमूर्ति डा. शेखर कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने की। न्यायमूर्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 4 May 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में न्यायमूर्ति ने किया प्रतिमा का अनावरण

जिला बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. वीरेन्द्र कुमार यादव गुरू जी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डा. शेखर कुमार यादव, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अनिल कुमार गौर व संचालन महामन्त्री-देवेन्द्र पाल सिंह ने किया। न्यायमूर्ति डा शेखर कुमार यादव ने गुरू जी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागण वरिष्ठ अधिवक्त्ता कृपानन्द बाजपेई, चन्द्रशेखर प्रसाद गौर, बृजेन्द्र कुमार गुप्ता, सतीश चन्द्र चतुर्वेदी, बृजेंद्र कुमार चतुर्वेदी राजकुमार गुप्ता, ज्ञान अग्रवाल, रमाशंकर चौधरी, डीडी मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, देवेन्द्र पाण्डेय, अवनीश कुमार यादव, चन्द्रगुप्त, प्रहलाद सिंह यादव, अवधेश तिवारी, मनोज शाक्य, मोहसिन अली, कार्तिकेय यादव, सतेन्द्र पाल सिंह यादव, राघवेन्द्र शर्मा,राम सरन सिंह यादव रोहित यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।